प्रिंस चार्ल्स को कोरोना
लंदन. ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी पत्नी कैमिला को भी आइसोलेट कर दिया गया है। कैमिला की रिपोर्ट निगेटिव आई है। माना जा रहा है कि 71 साल के प्रिंस ऑफ वेल्स को संक्रमण मोनाको के प्रिंस एल्बर्ट से हुआ है। हालांकि, प्रिंस चार्ल्स शुरुआत से ही बहुत सावधानी बरतते आए हैं। चाहे वह नमस्ते करना हो या फिर सोशल डिस्टेंसिंग। इसके बावजूद वह संक्रमण की चपेट में आ गए। प्रिंस चार्ल्स की प्रिंस एल्बर्ट से मुलाकात 10 मार्च को हुई थी। एल्बर्ट पांच दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रिंस चार्ल्स इसके बाद 12 मार्च को अपनी मां और ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय से मिले। हालांकि, डॉक्टरों ने बताया है कि उन्हें संक्रमण 13 मार्च को हुआ। तस्वीरों में देखते हैं उनकी 10 मार्च के बाद मौजूदगी।
10 मार्च

11 मार्च

12 मार्च

12 मार्च
